खून की कमी को दूर करेंगे ये फल-सब्जियां

खून की कमी को दूर करेंगे ये फल-सब्जियां

सेहतराग टीम

सेहत को बेहतर करने के लिए हमें अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि अगर खान-पान बेहतर है तो स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। अन्यथा सेहत में कुछ ना कुछ चीजों की कमी हो जाती है, जैसे अगर हमारा खाना ठीक से नहीं होता है तो शरीर में खून कम होने लगता है। वहीं अगर खून कम होता है तो हमें कई बीमारी होने का डर रहता है। क्योंकि शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया का सामना करना पड़ता है। हमारे स्वस्थ्य शरीर के लिए पोषक तत्वों के साथ-साथ आयरन भी जरूरी होता है। जो हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है। पुरुषों को मुकाबले महिलाओं के शरीर में खून की कमी अघिक होती है।

पढ़ें- अधूरी नींद के कारण बढ़ सकता है दिल का दौरा, वज़न बढ़ना जैसी कई बीमारियों का खतरा: शोध

खून की कमी के कारण कई बीमारियां होने के साथ-साथ आपकी हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे कि शरीर में कभी भी खून की कमी न हो। जानिए ऐसे ही कुछ फल और सब्जियों के बारे में।

जानिए कितना होना चाहिए नॉर्मल हीमोग्लोबिन

पुरूषों में- 13.8-17.2  ग्राम प्रति डीएल

महिलाओं में- 12.1-15.1 ग्राम प्रति डीएल

खून की कमी दूर करने के लिए करें इन चीजों का सेवन (Blood Increase Food List in Hindi):

चुकंदर

चुकंदर आपके लिए काफी कारगर हो सकता है। इसलिए इसका जूस या फिर सलाद के रूप में रोजाना सेवन करें। अगर आप तेजी से अपने शरीर में खून बढ़ाने चाहते हैं तो रोजाना चुंकदर और अनार का जूस मिला पिएं। इससे आपको दोगुना लाभ मिलेगा।

हरी सब्जियां

शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करें। इसके लिए आप ब्रोकली, धनिया, बीन्स, गोभी, खीरा, पालक आदि का सेवन करें।

अंगूर

अंगूर में भरपूर मात्रा में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन आदि पाए जाते हैं जो आपके शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा कर देता है। इसलिए रोजाना अंगूर का सेवन जरूर करें।

गुड़

गुड़ को आयरन का भंडार कहा जाता है। इसका सेवन कर आप तेजी से आपना हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते हैं।

अमरूद

अमरूद में आयरन के साथ-साथ कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसका सेवन करके खून की कमी नहीं होगी।

अनार

खून बढ़ाने के लिए अनार सबसे बेस्ट फूड माना जाता है। अनार में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा, लोहा, विटामिन्स के साथ-साथ आयरन पाया जाता है। अनार का सेवन करने से तेजी से आपका खून बढ़ेगा।

गाजर

गाजर में भरपूर मात्रा में आयरन के साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो तेजी से खून की कमी को पूरा करते हैं। इसलिए आप इसे सलाद के रूप में या फिर जूस के रूप में इसका सेवन करें।

 

इसे भी पढ़ें-

शरीर में ये 5 बदलाव देते हैं विटामिन की कमी के संकेत, जानिए लक्षण

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।